लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनप्रतिनिधियों में क्षमता निर्माण आवश्यक: बिरला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिये जन प्रतिनिधियों में क्षमता निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संसदों ने देशों के बेहतर भविष्य के लिए नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बिरला कनाडा के ओटावा में राष्ट्रमंडल के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों के 25वें सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा संसदीय प्रणाली में ‘स्पीकर्स’ लोकतंत्र और सहभागी शासन के संरक्षक हैं, और  उनके फैसले लोगों की समान भागीदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने में बहुत प्रभाव डालते है। 

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कि बिरला ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जन प्रतिनिधियों में क्षमता निर्माण आवश्यक है। उन्होंने सभा को बताया कि हाल ही में उन्होंने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर सांसदों के लिए ब्रीफिंग सत्र आयोजित करने की परंपरा शुरू की है ताकि मुद्दों पर सदस्यों की जागरुकता में सुधार किया जा सके। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर