अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब को लेकर हुई चर्चा

By अंकित सिंह | Mar 07, 2022

पंजाब में विधानसभा के चुनाव हुए थे। 10 मार्च को पंजाब के नतीजे भी आएंगे। इसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। इन सबके बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। हालांकि जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से बातचीत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह गृह मंत्री के साथ सामान्य चर्चा थी। पंजाब चुनाव को लेकर परिणाम आने के बाद विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में पंजाब के विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने साफ तौर पर इस बात से इंकार कर दिया कि बैठक में चुनाव को लेकर कोई चर्चा हुई है। उन्होंने साफ कहा कि परिणाम अभी तक आए नहीं हैं, इसलिए इस पर चर्चा नहीं हुई है। नतीजों को लेकर जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं कोई पंडित नहीं हूं। मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो भविष्यवाणी कर सके। लेकिन जहां तक मेरी राय है मेरी पार्टी ने अच्छा किया है। बीजेपी ने अच्छा किया है। देखते हैं नतीजों में क्या होता है। आपको बता दें कि पंजाब में 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुए थे। 10 मार्च को इसके लिए नतीजे भी आएंगे। पंजाब में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के बीच देखी जा रही है। हालांकि अकाली दल और भाजपा गठबंधन भी लगातार चुनौती दे रही है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश