विधायक दल की बैठक को लेकर कैप्टन ने आलाकमान से जताई नाराजगी, कांग्रेस छोड़ने की दी धमकी

By अनुराग गुप्ता | Sep 18, 2021

चंडीगढ़। क्या पंजाब का मुख्यमंत्री बदलने वाला है ? क्या विधायक दल की बैठक से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह का शक्ति प्रदर्शन पार्टी को बैकफुट में ला देगा ? क्या अमरिंदर सिंह की धमकी रंग लाएगी ? इस तरह के सवाल राजनीतिक गलियारों में छाए हुए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा है। जैसे ही अमरिंदर को यह जानकारी मिली उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और कमलनाथ से बात की। 

कैप्टन ने सोनिया से की बात

सूत्रों के हवाले से एक और जानकारी प्राप्त हुई कि चंडीगढ़ में शाम 5 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक को लेकर कैप्टन ने पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी से फोन पर बात की और गहरी नाराजगी जताई। कहा जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में कैप्टन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा और फिर आज ही नया नेता चुन लिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: आप विधायक के नवजोत सिद्धू को ‘पंजाब की सियासत का राखी सावंत’ कहने पर विवाद 

असंतुष्ट विधायकों ने लिखी थी चिट्ठी

कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज 40 विधायकों ने पार्टी आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी। जिसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई। आपको बता दें कि विधायक दल की बैठक से पहले दोपहर 2 बजे कैप्टन ने भी बैठक बुलाई है। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि बैठक के जरिए कैप्टन आलाकमान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार