नो बॉल की शिकायत पर अंपायर से भिड़े कैप्टन कूल, लगा मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

जयपुर।चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान मैदानी अंपायर से बहस करने की वजह से मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा। ऐसा संभवत: पहली बार हुआ जब ‘कैप्टन कूल’ ने अपना आपा खोया और अंपायर उल्हास गांधे के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए।

इसे भी पढ़ें: आखिरी ओवर में हुआ कुछ ऐसा की अंपायर पर भड़क गए ‘कैप्टन कूल", जाने क्यों

गांधे ने रॉयल्स के गेंदबाज बेन स्टोक्स की एक गेंद नोबॉल दी लेकिन स्क्वेयर लेग अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड से मशविरे के बाद फैसला वापिस ले लिया। विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘धोनी ने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है।’’आईपीएल टीमों की दशा में फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की जगह जुर्माना भरेगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह