कारगिल: कैप्टन नेइकझुको केंगुरुसी जिन्होंने गोलियां लगने के बाद भी पाकिस्तान को चटाई धूल

By अंकित सिंह | Jul 26, 2021

26 जुलाई को कारगिल की जंग के 22 साल पूरे हो रहे हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के खिलाफ एक गंभीर और निर्णायक युद्ध जीता। भारत ने यह जंग ना सिर्फ जीती थी बल्कि उसने पाकिस्तान को धूल चटाई। इस युद्ध में, कई बहादुर युवा सैनिकों ने कारगिल युद्ध के मैदान में अपने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। लेकिन यह बात भी सच है कि भारत को अपने कई रणबांकुरों की जान गंवानी पड़ी। इन्हीं रणबांकुरों में से एक थे कैप्टन नेइकझुको केंगुरुसी। कैप्टन नेइकझुको केंगुरुसी भारतीय राजपुताना राइफल्स के सेना अधिकारी थे जिन्होंने कारगिल की जंग के दौरान अपने देश के लिए कुर्बानी दी। इसी वजह से 1999 में मरणोपरांत कारगिल युद्ध में ऑपरेशन विजय के दौरान युद्ध में अनुकरणीय वीरता के लिए भारत के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार महा वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति कोविंद

भारतीय राजपुताना राइफल्स के जवान कैप्टन नेइकझुको केंगुरूस को अपने दृढ़ संकल्प और कौशल के लिए कारगिल युद्ध के दौरान घातक पलटन बटालियन का मुख्य बनाया गया था। कैप्टन को अपनी पलटन के साथ ब्लैक रॉक पर रखी गई दुश्मन की मशीनगन पोस्ट को हासिल करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन टाइगर हिल से पाकिस्तानी घुसपैठिए लगातार मशीनगन से फायरिंग कर रहे थे। ऐसे में पटलन का चढ़ाई करना बेहद मुश्किल होता जा रहा था लेकिन कैप्टन ने हार नहीं मानी और पलटन के साथ आगे बढ़ चट्टान को पार करने के बाद दुश्मन की तरफ से मोर्टार और आटोमेटिक गन फायरिंग होने लगी जिसके बाद पलटन के ज्यादातर सदस्य शहीद हो गये और कुछ घायल हो गये। पलटन के कप्तान केंगुरुसी को भी पेट में गोली लगी। लेकिन इसके बाद भी केंगुरुसी  लगातार आगे बढ़ते रहे। दुश्मन तक पहुंचने के लिए बर्फीली चट्टान से बनी दीवार को पार करना था जिसके लिए केंगुरुसी ने एक रस्सी जुटायी और चढ़ाई करने लगे। जूते फिसल रहे थे चढ़ाई मुश्किल थी और पेट में गोली लगी हुई थी वह चाहते तो वापस जाकर अपना इलाज करवा सकते थे लेकिन समय की मांग को देखते हुए कप्तान टुकड़ी के साथ आगे बढ़े... हालत इतने खराब थे लेकिन उसके बावजूद 16,000 फीट की ऊंचाई पर और -10 डिग्री सेल्सियस के कड़े तापमान में, कप्तान केंगुरुसी ने अपने जूते उतार दिए। उन्होंने नंगे पैर रस्सी की पकड़ बना कर आरपीजी रॉकेट लॉन्चर के साथ ऊपर की चढ़ाई की।

इसे भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर बोले पीएम मोदी, जवानों की वीरता हर दिन प्रेरित करती रहेगी

बंकर के पास पहुंच कर उन्होंने फायरिंग की और बंकर को तबाह कर दिया। पाकिस्तान के सैनिक उनके बहुत नजदीक आ गये थे जिसका सामना उन्होंने अपने रायफल्स और चाकुओं से किया लेकिन वह तब तक लड़ते रहे जब तक उन्होंने बंकर को पूरी तरह से नष्ट नहीं कर दिया। अंत में वह गोली लगने के बाद चट्टान से नीचे फिसल गये और शहीद हो गया बाकी साथियों ने मैदान को पाकिस्तानियों से साफ कर दिया और विजय प्राप्त की।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन