हिटमैन ने रचा इतिहास, मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर T20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

By अनुराग गुप्ता | Jul 29, 2022

नयी दिल्ली। भारत और वेस्ट इंडीय के खिलाफ खेली जा रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा ने इतिहास रचा है। आपको बता दें कि हिटमैन ने एक बार फिर से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल, वेस्ट इंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में बल्लेबाजी करते हुए हिटमैन ने कहर बरपाया। उन्होंने 44 गेंद में 64 रन की पारी खेली। जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार शुरुआत, घाना को 5-0 से किया परास्त 

हिटमैन के हिट के आगे कोई नहीं

रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक लगाने के मामले में भी सबसे आगे है। उन्होंने भारत के लिए खेले गए 129 टी20 मुकाबलों में 4 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि मार्टिन गप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक खेले गए 116 मुकाबलों में 3399 रन बनाए हैं। जिनमें 2 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।

इस सूची में रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 3308 रन बनाए हैं। हालांकि वो अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। लेकिन उनके नाम 30 अर्धशतकीय पारियां हैं। विराट कोहली फिलहाल अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: बर्मिंघम में जीतेगा तो भारत ही... खिलाड़ियों ने किया शानदार आगाज... पढ़ें सभी अपडेट्स 

कौन से भारतीय खिलाड़ियों ने जड़ा है शतक

टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में रोहित शर्मा, सुरेश रैना, केएल राहुल, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली है। दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव ने यह उपलब्धि इसी साल हासिल की है। 

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील