नवजोत के साथ रिश्तों पर बोले कैप्टन, जब सिद्धू पैदा हुए थे तब मैं बॉर्डर पर तैनात था

By अंकित सिंह | Jul 23, 2021

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल ली है। तमाम उतार-चढ़ाव और राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू को पीसीसी की कमान सौंपा। आज जब सिद्धू ने कांग्रेस की कमान संभाली तो वह आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे थे। जब उन्हें भाषण के लिए बुलाया गया तो उन्होंने पहले भगवान को याद किया। फिर क्रिकेट शॉट मारने का एक्शन किया। लेकिन आज भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच के रिश्ते को लेकर चर्चा गर्म है। भले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू एक साथ नजर आए हो लेकिन तल्ख़ियां कम नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, कहा- हालात के आगे सिकंदर नहीं झुकता

आपको बता दें कि सिद्धू ने कांग्रेस की कमान संभालने के बाद कहा कि कार्यकर्ता से ही पार्टी होती है। हम कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली महंगी क्यों खरीदी जा रही है? क्यों चोरों की चोरी पकड़ी ना जाए? उन्होंने कहा कि मैं सबको साथ लेकर चलना चाहता हूं। मेरी चमड़ी मोटी है और मेरा मिशन भी एक है। इस मौके पर सिद्धू ने कहा कि हालात के आगे सिकंदर कभी नहीं झुकता। बिना कार्यकर्ता के पार्टी नहीं होती है। लोगों के हक के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता हूं।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका