Madhya Pradesh : बंद रेलवे फाटक तोड़ चलती ट्रेन से टकराई कार, चालक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2024

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक कार बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए चलती ट्रेन से टकरा गई, जिससे कार चालक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा शनिवार आधी रात के आसपास जैथारी इलाके में हुआ। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया कि कार बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए हीराकुंड एक्सप्रेस से टकरा गई। जैथारी थाने के निरीक्षक पीसी कोल ने बताया कि कार चालक की पहचान नरेन्द्र वर्मा के रूप में हुई है, उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

प्रमुख खबरें

Minneapolis में गोलीबारी से दो की मौत, संदिग्ध मृत मिला और पुलिसकर्मियों समेत 5 घायल

PM Modi ने SIAM सम्मेलन में वाहन उद्योग से 2047 तक विकसित भारत के लिए नवाचार बढ़ाने का किया आह्वान

Voter List विवाद पर AAP-Raghav Chadha में बढ़ा टकराव, दिल्ली में बैकडेटेड रजिस्ट्रेशन का आरोप

Indore में खुद को IAS बताकर 5 Star Hotel में पार्टी करने वाला आरोपी अरेस्ट