अमेरिका में कैपिटल परिसर के पास अवरोधक से व्यक्ति ने टकराई कार, खुद को मारी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2022

वाशिंगटन, 15 अगस्त (एपी)। अमेरिका की राजधानी में रविवार को कैपिटल परिसर के पास एक व्यक्ति ने अपनी कार से अवरोधक को टक्कर मार दी और इसके बाद उसने हवा में गोलियां चलाईं और खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे से ठीक पहले हुई। यह वाकया ऐसे समय हुआ है जब देशभर में कानून लागू एजेंसियों को हमले की धमकियां मिल रही हैं और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में एफबीआई द्वारा तलाशी लिए जाने के बाद संघीय अधिकारियों ने सरकारी इमारतों पर हिंसक हमले होने की चेतावनी जारी की है।

प्रमुख खबरें

Marco Rubio मंगलवार को पहुंचेंगे Mumbai, Jaishankar से द्विपक्षीय व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी वार्ता

वामपंथी दलों के book stall में तोड़फोड़ गलत, BJP नेता Swapan Dasgupta बोले- शर्म से झुक गया सिर

Italy में हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय Embassy ने जारी की Advisory

Canada सैन्य अड्डे पर आग से 4 सैनिकों की मौत, जांच में जुटे 50 अधिकारी