उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कार पेड़ से टकराई, छह लोगों की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2025

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?