लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार सवार दंपत्ति, बेटी की दुर्घटना में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

फिरोजाबाद (उप्र)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में नसीरपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार प्रातः कुशीनगर से आगरा आ रहे एक दंपत्ति व उसकी बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार को काटकर तीनों शवों को निकालना पड़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद के जिला अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: ललन सिंह ने महागठबंधन को बताया लठबंधन, सीएम नीतीश को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर भी भड़के

नारायण ने बताया कि जैसे ही इनकी कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पोल संख्या 57 के समीप थाना नसीरपुर क्षेत्र में पहुंची तभी चालक हर्षित पांडे को झपकी आ गई और उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटने के बाद पुनः डिवाइडर से टकराई जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश