Rishi Sunak के घर 10 डाउनिंग स्ट्रीट में घुसी कार, पूरे लंदन में मचा हड़कंप, पीछे के दरवाजे से चुपचाप सुरक्षित स्थान पर ले गई पुलिस

By अभिनय आकाश | May 26, 2023

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऋषि सुनक के घर और ऑफिस यानी 10 डाउनिंग स्ट्रीट के मेन गेट पर एक कार ने टक्कर ने मार दी। जैसे ही ये कार ऋषि सुनक के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में जा घुसी तो पूरे लंदन में हड़कंप मच गया। जिस समय ये घटना हुई उस वक्त ऋषि सुनक अपने घर में ही मौजूद थे। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट के फाटकों पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आपराधिक क्षति और खतरनाक ड्राइविंग के संदेह में एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही ये घटना हुई ऋषि सुनक को पीछे के दरवाजे से किसी सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जापान यात्रा पर ‘ऐतिहासिक’ हिरोशिमा समझौता किया

सड़क के चारों ओर पुलिस द्वारा लगाए गए घेरा तब से हटा दिए गए हैं, जबकि सशस्त्र अधिकारी हमेशा की तरह प्रधानमंत्री कार्यालय में पहरे पर रहते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इस स्तर पर चल रही पुलिस पूछताछ में आतंकवाद-रोधी पुलिस शामिल नहीं है।  पुलिस ने एक बयान में कहा कि लगभग 16.20 घंटे (स्थानीय समय अनुसार) पर व्हाइटहॉल पर डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से एक कार टकरा गई। पुलिस ने कहा कि सशस्त्र अधिकारियों ने आपराधिक क्षति और खतरनाक ड्राइविंग के संदेह में एक व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें: आज से आम लोग कर सकेंगे भारत के कोहिनूर का दीदार, टॉवर ऑफ लंदन में ब्रिटिश साम्राज्य के 'विजय प्रतीक' के तौर पर किया जाएगा प्रदर्शित

अधिकारियों को वाहन की तलाशी लेते और एक बड़ी सफेद चादर को हटाते हुए देखा गया। अधिकारियों को ट्राफलगर स्क्वायर और पार्लियामेंट स्क्वायर के बीच लंदन के मुख्य राजनीतिक केंद्र व्हाइटहॉल पर सुरक्षा अभियान को तेज करते देखा गया।


प्रमुख खबरें

Year Ender 2025: मध्य प्रदेश की वो भयानक घटनाएं जिसने हिला दिया पूरा देश, जानें क्या हुआ

Global Slowdown के बीच अडिग भारत, RBI बोला- देश की Growth Story आगे भी रहेगी दमदार

26/11 Hero सदानंद दाते को मिली Maharashtra Police की कमान, कसाब से लिया था लोहा

दनादन हर तरफ रॉकेट दाग रहा था चीन, तभी ताइवान ने जारी किया ऐसा वीडियो, उड़ गए ड्रैगन के होश!