उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कार नहर में गिरी, दो लोगों के बहने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2025

बुलंदशहर में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में दो लोगों के नहर में बहने की आशंक है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात नहर में गिरे वाहन को निकाल लिया गया और लापता लोगों की तलाश में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को बुलाया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ कार में बुलंदशहर की आनंद विहार कॉलोनी के निवासी अर्पित और उसका दोस्त अनिरुद्ध सवार थे।

अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमें रात करीब 10 बजे वलीपुरा नहर में एक कार के गिरने की सूचना मिली। तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। वाहन को नहर से निकाल लिया गया, लेकिन उसमें कोई नहीं था।’’

हालांकि, उन्होंने दो लोगों के नहर में बहने की आशंका जताई है। सिंह ने बताया, ‘‘लापता युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है जिन्होंने उनकी पहचान अर्पित और अनिरुद्ध के रूप में की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों का खोजने के प्रयास जारी हैं। पानी के तेज बहाव को देखते हुए आशंक है कि वे बह गए होंगे। बचाव अभियान में मदद के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया है।’’ सिंह ने बताया कि अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि दुर्घटना के समय कार में कितने लोग सवार थे।

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म