अरुणाचल प्रदेश में कार खाई में गिरी, पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2024

अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में आरंग और उनके 17 वर्षीय रिश्तेदार अबो वांगसु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल वानजन लोवांग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरंग और लोवांग मूल रूप से तिरप जिले के रहने वाले थे तथा तेजू में तैनात थे। अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि आरंग ने एक तीव्र मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 500-600 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया।

सिंगफो ने कहा कि लोवांग शायद वाहन से निकल गए होंगे क्योंकि वह सड़क से लगभग 200-300 मीटर नीचे जीवित मिले। लोवांग को पहले तेजू क्षेत्रीय जनरल हॉस्पिटल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें असम के डिब्रूगढ़ भेज दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

उपचुनाव: CPI(M) ने TVK पर मतदाताओं को नकदी बांटने का लगाया आरोप

Karnataka CEO ने दिए गलत घोषणा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश

Jurgen Klopp की देखरेख में Germany ने दर्ज की पहली जीत, Serbia को 2-0 से हराया

Kotdwar: व्यापारी से मारपीट और धमकी के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार