नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से आ रही कार पलटी, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2021

नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र के पंचशील अंडरपास के पास नोएडा एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात को राहुल, अनिल, राजेश, विशाल, गगन गुप्ता, चेतन, अमित तथा शिव एक कार में सवार थे।

कार की गति बहुत तेज थी और वह अनियंत्रित होकर पंचशील अंडरपास के पास एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। कार कई बार पलटी और एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। उन्होंने बताया कि कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें नोएडा के यथार्थ तथा फिलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

रूसी हमले में यूक्रेन का गांव बुरी तरह क्षतिग्रस्त, भागने को मजबूर हुए ग्रामीण

Gurugram में व्हाट्सएप के जरिए देहव्यापार गिरोह चलाने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

Summer Season: ग्रीन टी गर्मियों में आपके मूड और एनर्जी के लेवल को कैसे बढ़ाती है, इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

Madhya Pradesh : अवैध रेत खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिसकर्मी को कुचला