Madhya Pradesh : अवैध रेत खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिसकर्मी को कुचला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध खनन के जरिए निकाली गई रेत की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बडोली गांव में शनिवार एवं रविवार की मध्यरात्रि को हुई इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ब्यौहारी थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र बागरी अपने दो सहकर्मियों के साथ किसी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने जा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के आरोप में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खनन अधिनियम के प्रावधानों के तहत हत्या और अवैध रेत खनन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शहडोल मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी सी सागर ने संवाददाताओं से कहा कि सुरेंद्र सिंह के बारे में जानकारी मुहैया कराने वाले को 30,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। इससे पहले, पिछले साल नवंबर में भी शहडोल जिले के गोपालपुर क्षेत्र में सोन नदी से अवैध खनन के जरिए निकाली गई रेत की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्थानीय राजस्व विभाग के एक अधिकारी को कुचल दिया था।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे