Himachal Pradesh के सोलन में कार सवार ने नौ राहगीरों को कुचला, पांच की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक कार सवार ने मंगलवार को नौ राहगीरों को कुचल दिया, जिनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर धरमपुर के पास मंगलवार को सुबह नौ बज कर बीस मिनट के आसपास हुआ और कार की चपेट में आए राहगीर काम पर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: हनुमान जी की तस्वीर के सामने हुआ Body Building Competition, बवाल के बाद कांग्रेस ने किया ये काम

अधिकारी के मुताबिक, हादसे में गुड्डू यादव, राजा वर्मा, निषाद, मोती लाल यादव और सनी की मौत हो गई, जबकि महेश, बाबूद्दीन, महेश और अर्जुन का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार चालक राजेश को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है... 16 साल से लंदन में रह रहे भगोड़े Lalit Modi को मिली British Citizenship

शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे WPI मुद्रास्फीति आंकड़े और Crude Oil के दाम

बस्तर की दिवाली से लेकर 38 नए स्कूलों तक, Janjatiya Gaurav Diwas पर PM Modi ने आदिवासियों को दी बड़ी सौगातें

Shapoorji Pallonji Real Estate खोपोली में बनाएगी 900 एकड़ की टाउनशिप, 6000 करोड़ राजस्व की उम्मीद