By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2017
घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री जनवरी माह में एक साल पहले के इसी माह की तुलना में 14.4 प्रतिशत बढ़कर 2,65,320 वाहन रही। भारतीय आटोमोबाइल विनिर्माता सोसायटी (सियाम) के यहां जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2017 में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 10.83 प्रतिशत बढ़कर 1,86,523 कारों की रही जबकि इससे पिछले साल जनवरी में 1,68,303 कारें बिकीं थी।
आंकड़ो के मुताबिक सभी तरह के वाहनों की यदि बात की जाये तो पिछले साल जनवरी में जहां 17,00,141 वाहन बिके थे वहीं इस साल जनवरी में यह संख्या 4.71 प्रतिशत घटकर 16,20,045 वाहन रही।