Madhya Pradesh के बांधवगढ़ अभयारण्य में बाघ के शावक का शव मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

 मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मादा बाघ शावक का शव मिला है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वन विभाग को प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि शावक की मौत किसी अन्य जंगली जानवर से संघर्ष के कारण हुई।

प्रारंभिक जांच में मौत का संभावित कारण किसी अन्य जंगली जानवर से संघर्ष माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

शव का पंचनामा तैयार कर स्थल को सुरक्षित किया गया। सभी कानूनी और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव का नियमानुसार निपटान कर दिया गया। बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त जारी है।

प्रमुख खबरें

Flydubai विमान के घायल कैप्टन Smit Machhar से PM Modi ने की बात, बहादुरी को सराहा

मतदाता सूची से मृत और गैर-भारतीयों के नाम हटने चाहिए: Shivraj Singh Chouhan

October Planetary Transit से बनेगा Trigrahi Yoga, इन 4 Zodiac Signs को मिलेगा लाभ

Delhi Court ने 2018 के Metro लूट और फायरिंग मामले में दो आरोपियों को किया बरी