Texas A&M AgriLife Research । सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सिमित नहीं है Cardamom, कई लाभों से भरपूर है ये मसाला

By एकता | Aug 14, 2023

इलायची सबसे लोकप्रिय मसालों में से एक है, जो अपनी बेहतरीन खुशबु के लिए मशहूर है। अब तक इसका इस्तेमाल घरों में चाय, खाने और मिठाई का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता आया है। लेकिन आज से लोग खुद को सेहतमंद रखने के लिए इसका सेवन शुरू करने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में इलायची के स्वास्थ्य लाभों पर एक रिसर्च की गयी है, जिसमें हैरान करने वाले नतीजे सामने आए हैं। रिसर्च के मुताबिक, इलायची कई ऐसे स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है, जो इसे 'सुपरफूड' बनाते हैं। चलिए आपको इलायची पर की कई इस रिसर्च के बारे में और इसके नतीजों के बारे में विस्तार से बताते हैं-

इसे भी पढ़ें: Plank Position में होल्ड करते समय इन छोटे-छोटे टिप्स को करें फॉलो

इलायची के ऊपर हुए इस अध्ययन पर मुख्य इन्वेस्टिगेटर लुइस सिस्नेरोस-ज़ेवलोस ने कहा कि टेक्सास ए एंड एम एग्रीलाइफ रिसर्च अध्ययन से पता चलता है कि इलायची एक स्वस्थ आहार विकल्प हो सकती है, और इसके सेवन से दुबले शरीर के वजन को बनाए रखने और वसा को कम करने में मदद मिल सकती है। सिस्नेरोस-ज़ेवलोस ने आगे कहा, 'इलायची एक मसाला है जिसे अमेरिका में बहुत कम जाना जाता है लेकिन दुनिया के अन्य हिस्सों में यह बहुत आम है। हमने पाया कि यह छोटा सा मसाला भूख और भोजन की खपत को बढ़ाते हुए कैलोरी जला सकता है और शरीर का वजन बनाए रख सकता है।'

प्रमुख खबरें

Daily Menu से हो गए हैं बोर? ट्राई करें यह Unique Kale Chane ki Chatni, मिलेगा खट्टा-मीठा और Spicy Twist

सिर्फ प्रियंका और मैं जानते हैं पापा के जाने के बाद आपने क्या सहा? सोनिया की किताब पर भावुक हुए राहुल

Mumbai में स्टाइलिश लुक में दिखीं Harshita Gaur, जल्द Mirzapur The Movie में आएंगी नजर

कावेरी, NEET और परिसीमन...एक मंच पर थलपति विजय, शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू, अमित शाह की बैठक में दिखा साउथ का पावर शो