Fashion Trend: पंजाबी सूट के साथ कैरी करें ये खास फुटवियर, पैरों की बढ़ जाएगी खूबसूरती

By अनन्या मिश्रा | Nov 05, 2025

पंजाबी सूट के साथ किस तरह के फुटवियर कैरी करें, इसको लेकर महिलाएं अक्सर कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जो आउटफिट पहनने के बाद यह नहीं सिलेक्ट कर पाती हैं कि उनको किस तरह के फुटवियर कैरी करें। तो अब आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे मोजड़ी डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पहनकर आप अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। साथ ही इससे आपको एलिगेंट और डिफरेंट लुक मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: चॉकलेट वैक्स से मिलेगी निखरी त्वचा, बस जान लें ये 3 आसान टिप्स, नहीं होंगे रैशेज

टैन एथनिक सैंडल

अपने लुक और खूबसूरती से सभी का दिल जीतने और अपने लुक को गॉर्जियस और डिफरेंट बनाने के लिए आप पंजाबी सूट के साथ खूबसूरत टैन एथनिक सैंडल ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको मॉर्डन लुक मिलेगा और साथ ही आपके पैरों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।

ब्लैक फ्लैट्स

अगर आप भी किसी फंक्शन के लिए पंजाबी सूट कैरी करने वाली हैं और आप कंफ्यूज हैं कि आपको कौन से फुटवियर पहनना चाहिए। तो बता दें कि आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आप पंजाबी सूट के साथ खूबसूरत ब्लैक फ्लैट्स कैरी कर सकती हैं। पंजाबी सूट पर पहनने के लिए ऐसी फ्लैट्स परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं। यह ब्लैक फ्लैट्स डिफरेंट लुक देने के साथ पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे।

ब्लॉक हील्स पंप्स

बता दें कि पंजाबी सूट के साथ आपको हर एक छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना होता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं पंजाबी सूट के साथ एक्सेसरीज मैच करती हैं। लेकिन आप पंजाबी सूट के साथ खूबसूरत ब्लॉक हील्स पंप्स पहनकर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इन हील्स में आपका लुक न सिर्फ अट्रैक्टिव लगेगा, बल्कि आपका लुक भी डिफरेंट नजर आएगा। आप इस तरह ही हील्स ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी