रिजर्व वन भूमि पर कब्जे को लेकर उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी समेत आठ के खिलाफ मुकदमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2022

उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. एस. सिद्धू समेत आठ लोगों के खिलाफ रिजर्व वन भूमि पर कब्जा करने और उस पर लगे साल के पेड़ कटवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यहां बताया कि उत्तराखंड सरकार से अनुमति मिलने के बाद मसूरी के प्रभागीय वन अधिकारी आशुतोष सिंह द्वारा सिद्धू और सात अन्य के खिलाफ राजपुर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सूचना मिलने पर प्रदेश के वन विभाग ने जांच कराई जिसमें यह सामने आया कि ये पेड़ रिजर्व वन भूमि पर लगे थे। इस मामले में वन विभाग ने सिद्धू का चालान भी किया था। बाद में सिद्धू के नाम हुई जमीन की रजिस्ट्री भी रद्द कर दी गयी और सरकार से सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी गयी थी। सिद्धू सितंबर 2013 से अप्रैल 2016 तक प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer पर BCCI का बड़ा एक्शन, पहली ही गलती पर लगा 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना

Global Market में भूचाल: Crude Oil की तेजी ने Gold को दिया 17 साल का सबसे बड़ा झटका।

Bosnia ने रचा इतिहास! 4 बार की चैंपियन Italy को पेनल्टी में हराकर World Cup में बनाई जगह।

Gujarat को 19,000 Crore की सौगात, PM Modi बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा