हस्तिनापुर कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना पर मुकदमा, जनसंपर्क के पहले ही दिन भरी भीड़ हुई इकट्ठा

By राजीव शर्मा | Jan 26, 2022

मेरठ, कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के जनसंपर्क अभियान के प्रथम दिन ही चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो गया। अर्चना मेरठ से गाड़ियों के काफिले के साथ मवाना, गणेशपुर होते हुए हस्तिनापुर पहुंचीं, जहां उन्होंने आंबेडकर बाजार स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात पांडेश्वर महादेव मंदिर व जयंती माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। लतीफपुर व किशनपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। थाना प्रभारी दिनेश सिंह यादव ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम पर बिना अनुमति के भीड़ एकत्र करना, रोड शो निकालना, कोविड अधिनियमों के उल्लंघन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेत्री अर्चना गौतम ने मंगलवार को पहले जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार करने और ग्रामीणों पर पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर की अनुमति के लिए आवेदन किया था लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं दी गयी। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन पर परेशान करने और जानबूझकर अनुमति न देने का आरोप लगाया।

हेलीकॉप्टर की अनुमति न मिलने के बाद अर्चना ने गंगानगर से स्कूटी चलाते हुए हस्तिनापुर विधानसभा के लिए कूच कर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया।जिसके बाद अर्चना गाड़ियों के काफिले के साथ मवाना, गणेशपुर होते हुए हस्तिनापुर पहुंचीं। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की