कोरोना वायरस से पीड़ित BJD विधायक उमाकांत सामंतराय अंत्येष्टि में हुए शामिल, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

पुरी। बीजद के विधायक उमाकांत सामंतराय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है क्योंकि कोविड-19 से पीड़ित होने के बावजूद वह पार्टी के नेता प्रदीप महारथी की अंत्येष्टि में शामिल हुए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक के खिलाफ पुरी के सी बीच पुलिस थाने में शुक्रवार रात भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और महामारी रोग कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। स्कूल एवं सामूहिक शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास पर भी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करके चार अक्टूबर को महारथी की अंत्येष्टि में शामिल होने का आरोप है, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। 

इसे भी पढ़ें: देशभर में कोरोना संक्रमण के 73,272 नए मामले, 926 और मरीजों ने तोड़ा दम 

पुरी के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि मंत्री 17 दिन तक पृथक-वास में रहने के बाद अंत्येष्टि में शामिल हुए। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। जगन्नाथ सेना नाम के स्थानीय संगठन ने दास और सामंतराय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा था कि कोविड-19 से पीड़ित होने के बावजूद वह अंत्येष्टि में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न