उज्जैन में वैक्सीनेशन सेंटर को पीटने वाले बीजेपी नेता पर केस दर्ज

By दिनेश शुक्ल | May 14, 2021

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीएससी नर्सिंग कॉलेज में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर गुरुवाार को भाजपा नेता ने ड्यूटी कर रहे शासकीय शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद शिक्षक की शिकायत पर देवास गेट थाना पुलिस ने भाजपा नेता पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्णय से लोकतंत्र के चौथे खंभे को मिलेगी सुरक्षा : आलोक शर्मा

देवास गेट थाना पुलिस ने बताया कि सुदामा नगर मार्ग पर बीएससी नर्सिंग कॉलेज में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। जहां वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं को स्लॉट देखकर सेंटर में प्रवेश दिया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन देखने के लिए प्राथमिक शिक्षा वर्ग 3 के शिक्षक संदीप बोरासी की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार को भाजपा नेता राजेश बोराना सेंटर पर पहुंचे थे और उन्होंने कुछ लोगों का रजिस्ट्रेशन चेक करने के लिए कहा। इस दौरान रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक नहीं होने पर भाजपा नेता ने शिक्षक संदीप बोरासी के साथ विवाद करते हुए मारपीट कर दी।

 

इसे भी पढ़ें: ब्लैक फंगस की दवा की कालाबाजारी और जमाखोरी पर नजर रखें- शिवराज सिंह चौहान

घटनाक्रम के बाद मामला देवास गेट थाने पहुंचा जहां पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब होगी कुछ माह पूर्व जिला अस्पताल में भी भाजपा नेता और डॉक्टर के बीच विवाद हुआ था जिसके चलते मामला कोतवाली थाने तक था। 

प्रमुख खबरें

Ola का सबसे बड़ा ऑफर; अब S1X स्कूटर सिर्फ ₹49,999 में, साथ में 8 साल की लंबी वॉरेंटी

Assam Assembly Elections: आखिरी दिन 67 ने नाम वापस लिया, CM Himanta समेत 722 दिग्गजों में अब सीधी टक्कर

सरकार ने घटाई Petrol-Diesel पर Excise Duty, क्या अब सस्ता होगा तेल? जानें इस फैसले का पूरा गणित

Rahul Gandhi Citizenship विवाद में नया मोड़, Allahabad High Court ने केंद्र से मांगे सारे रिकॉर्ड्स