भाजपा नेता ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, दिया था विवादित बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019

सम्भल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान को लेकर उनके खिलाफ भाजपा के एक स्थानीय नेता ने जिले के चंदौसी कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि चंदौसी कोतवाली में भाजपा के नगर महामंत्री सतीश अरोड़ा ने दिग्विजय के कथित बयान को लेकर उन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक इस सिलसिले में जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि दिग्विजय ने शनिवार को भिंड के एक कार्यक्रम में विवादास्पद बयान दिया था। दिग्विजय ने कथित तौर पर कहा था कि भाजपा और बजरंग दल के लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेते हैं।

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि