Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी पर Congress नेता के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने इंदौर के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सम्पत उपाध्याय ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस के सेवा दल की शहर इकाई के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 294 (अपशब्दों का इस्तेमाल) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत विजय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि इस प्राथमिकी में आरोप है कि कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए शासन-प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी और इस प्रदर्शन के चलते यातायात जाम होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इस बीच, मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता पटेल के विवादास्पद बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम डीसीपी कार्यालय के बाहर जुटकर आक्रोश जताया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कहा कि पटेल का बयान कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है और उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए अभद्र का इस्तेमाल कर पूरे प्रदेश का अपमान किया है। रणदीवे ने कहा कि बीते वर्षों में पटेल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं और कांग्रेस को ऐसे नेता को पार्टी से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Lok Sabha Speaker Om Birla ने दी बधाई

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज