दिल्ली पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोरोना वायरस संबंधित मामले में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शहर के एक अस्पताल के प्रबंधन के खिलाफ कोरोना वायरस मामलों के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचित करने में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा कि पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित महाराज अग्रसेन अस्पताल के अधिकारियों ने सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कोरोना वायरस के मरीज का शव स्थानीय प्रशासन को सूचित किए बगैर उसके संबंधियों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम