महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज, क्या महिला आयोग से पंगा लेना महुआ मोइत्रा को पड़ेगा महंगा

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) प्रमुख रेखा शर्मा के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्स से विवरण मांगा है। इससे पहले, एनसीडब्ल्यू ने मोइत्रा की टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लिया था और उनके खिलाफ एफआईआर की मांग की थी। 4 जुलाई को मोइत्रा ने एक वीडियो पोस्ट किया था। दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई ने रविवार को कृष्णानगर सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 

इसे भी पढ़ें: Mahua Moitra की 'पजामा' टिप्पणी पर बढ़ा बवाल, NCW Chairperson Rekha Sharma पर अभद्र टिप्पणी से देश हैरान, Delhi Police को FIR करने के निर्देश

आयोग ने पाया कि इस टिप्पणी के लिए बीएनएस की धारा 79 के तहत मामला बनता है। प्राथमिकी में कहा गया है, आयोग मोइत्रा की अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि मोइत्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए... विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तीन दिन में आयोग को दी जाए। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता