NCW Chairperson के बारे में ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने के मामले में Mahua Moitra के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के बारे में सोशल मीडिया पर ‘अपमानजनक’ टिप्प्णी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: Worli Hit And Run । ये बड़े लोग हैं... रोते-रोते मृत महिला के पति ने सुनाई आपबीती, पुलिस की हिरासत में आरोपी के पिता और ड्राइवर

सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ के स्थल पर एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा के पहुंचने को दिखाया गया था जिस पर टिप्पणी करते हुए महुआ ने लिखा, ''वह अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं।' महुआ ने इसके बाद अपनी पोस्ट को हटा दिया था। हम आपको बता दें कि वास्तविक पोस्ट में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के पीछे छाता पकड़कर चल रहा है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष पर स्पष्ट रूप से तंज कसते हुए महुआ ने कहा, ''मैं अपना छाता खुद संभाल सकती हूं।''

इसे भी पढ़ें: Watch Video । पहली मुलाकात से लेकर आखिरी बातचीत तक, Captain Anshuman Singh के साथ बिताए पलों को Smriti ने किया याद

महुआ मोइत्रा की पोस्ट के जवाब में एनसीडब्ल्यू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''अभद्र टिप्पणी अपमानजनक है और यह गरिमा के साथ रहने के एक महिला के अधिकार का उल्लंघन है। आयोग ने पाया कि यह टिप्पणी भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 79 के अंतर्गत आती है।'' 

प्रमुख खबरें

राजनीति में आना... TMC के Asish Banerjee ने सुसाइड नोट में लिखे हैरान करने वाले सच

IRS Officer से Aam Aadmi Party तक, जानें Arvind Kejriwal के जीवन के रोचक किस्से

FIH World Cup में भारत से मुकाबले पर बोले पाकिस्तानी कप्तान अबु बकर, रैंकिंग मायने नहीं रखती

Novak Djokovic सिनसिनाटी ओपन में पहले ही दौर का मुकाबला हारे, तिरांते ने दी मात