पीएम केयर्स फंड के बारे में कांग्रेस के ट्वीट को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020

बेंगलुरु।  पीएम केयर्स फंड के खिलाफ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्वीट में कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। शिवमोगा जिले में सागर कस्बे की पुलिस ने बुधवार को प्रवीण के वी नामक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट में ‘निराधार आरोप’ लगाकर जनता के बीच अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने मामला दर्ज किये जाने की निंदा की है। आईपीसी की धाराओं 153 और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है जो लोगों को किसी अन्य वर्ग या समुदाय के खिलाफ अपराध करने के लिए अकारण उकसाने से संबंधित है। शिकायत में आरोप है कि आईएनसी इंडिया ट्विटर अकाउंट से 11 मई को शाम छह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ संदेश डालकर पीएम केयर्स कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया जिसमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद के लिए लोग दान दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: चक्रवात अम्फान काफी कमजोर हुआ, बांग्लादेश की ओर बढ़ा, असम और मेघालय में हो सकती है हल्की बारिश

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान