AMU में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद मजहबी नारा लगाने वाले छात्र पर मुकदमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2023

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में गणतंत्र दिवस के जश्न के बाद मजहबी नारा लगाने के आरोप में स्नातक के एक छात्र के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें दो अलग-अलग समूहों में शामिल युवा ‘भारत माता की जय’ और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाते दिख रहे हैं। यह घटना एएमयू में गणतंत्र दिवस समारोह के फौरन बाद की बताई जाती है। गुणावत के मुताबिक, मामले में बन्ना देवी क्षेत्र के रहने वाले योगेश वार्ष्णेय नामक व्यक्ति ने एएमयू में बीए प्रथम वर्ष के छात्र वहीदउज्जमां के खिलाफ ‘राष्ट्र विरोधी नारेबाजी’ करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ख (राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लांछन प्राख्यान) और 505 (विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना पैदा करने के इरादे से झूठा बयान) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। गुणवत्ता के अनुसार, वीडियो की प्रामाणिकता जांचने के लिए उनकी फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। इस बीच, एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिर यह नारेबाजी क्यों हुई। इससे पहले, अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

IGI Airport पर बैंकॉक से पहुंचे दो यात्रियों से 3.37 करोड़ का गांजा बरामद

Israel Election Results 2026 | इज़राइल में फंसा सत्ता का पेंच! नेतन्याहू का गुट सबसे बड़ा, लेकिन बहुमत से दूर.. 10 नवंबर को नेसेट का शपथ ग्रहण

Bhadohi में आधी रात महिला के घर में घुसा Lucky Gautam, परिजनों को धमकाने पर गिरफ्तार

Israel Election Results | इजरायल में राजनीतिक भूचाल! Benjamin Netanyahu का बहुमत खत्म, अरब पार्टियों पर लगाया चुनावी धांधली का आरोप