बलिया हत्याकांड में आरोपी पक्ष की तरफ से भी दर्ज हुआ केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

बलिया। बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन के दौरान हुई हिंसक वारदात में आरोपी पक्ष की अर्जी पर शनिवार को 21 व्‍यक्तियों के विरूद्ध नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आवंटन के दौरान गोली लगने से मारे गये जयप्रकाश पाल को भी आरोपी पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी बनाया गया है। रेवती थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने शनिवार को बताया कि दुर्जनपुर निवासी आशा प्रताप सिंह की अर्जी पर सुनवाई के दौरान एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिये थे। थाना प्रभारी के मुताबिक, अदालत के आदेश के अनुसार शनिवार को बलवा, संगठित होकर धारदार हथियार से हमला करने, जान लेने की नीयत से हमला कराने, गंभीर रूप से घायल करने, पथराव, अपशब्‍द कहने और जान से मारने की धमकी देने के मामलों में आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत 21 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

प्रमुख खबरें

खेल तुम्हें हमेशा याद रखेगा: Yuvraj-Kuldeep ने Football Legend Messi को कहा अलविदा

ठाणे: 14 साल की किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में 62 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार

मदरसे को बढ़ाने के लिए कब्जा कर ली जमीन, पाकिस्तान में 125 साल पुराना मंदिर ढहाया

Jan Gan Man: Manusmriti को पढ़े बिना ही उसके पीछे क्यों पड़ गये हैं Rahul Gandhi? हर मुद्दे में जाति का कोण क्यों ढूँढ़ने लगी है Congress?