वाशिंगटन में यूनियन स्टेशन के बाहर नाजियों का प्रतीक चिह्न बनाए जाने का मामला सामने आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में स्थानीय ट्रेनों के स्टेशन यूनियन स्टेशन के बाहर दर्जनों की तादाद में नाजियों का प्रतीक चिह्न स्वास्तिक बनाए जाने का मामला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय यहूदी नरसंहार स्मरण दिवस के एक दिन बाद शुक्रवार को यह मामला सामने आया। स्टेशन की विशाल इमारत के सामने के स्तंभों और स्वचालित सीढ़ियों के प्रवेश द्वार के चारों ओर ये चिह्न बने हुए दिखे हैं। वाशिंगटन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने इमारत की सुरक्षा की देखरेख करने वाली एमट्रेक पुलिस से इस संबंध में पूछताछ की है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 24,948नए मामले

जर्मनी के तानाशाह रहे अडोल्फ हिटलर ने 1920 में स्वास्तिक को अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी का चिह्न बनाया था। हिटलर की क्रूरता एवं नरसंहार के कारण स्वास्तिक को पश्चिम के देशों में नाजीवाद और यहूदी विरोधी चिह्न के तौर पर देखा जाने लगा।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल