उज्जैन में शिप्रा नदी के समीप मिली 17 गायों की खालें, धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Apr 13, 2021

उज्जैन।मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन  शहर में मंगलवार को इंदौर मार्ग के समीप सांवराखेडी रिवर ब्रिज के समीप करीब 17 गायों की खालें पुलिस ने जब्त की। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समक्ष जमकर विरोध दर्ज किया और  नीलगंगा पुलिस थाना जाकर प्रकरण भी दर्ज करवाया। पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया है।

 

इसे भी पढ़ें: नवरात्र में देवी मंदिरों पर सन्नाटा, पीताम्‍बरा पीठ सहित सभी माता मंदिर बंद

नीलगंगा पुलिस थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि शांति पैलेस होटल के पीछे बने ब्रिज के नीचे शिप्रा नदी से बोरे में बंद कुछ खालें बरामद की गई हैं, जो प्रथम दृष्टया गायों की होना सामने आ रही है। खालों की जांच के लिए पशु चिकित्सकों को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल खाल जब्त कर मामले में अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। वहीं जानकारी जुटाई जा रही है कि बोरे में बंद कर खाल किन लोगों ने यहां लाकर फेंकी है। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला