By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2025
कोटा की पुलिस ने जम्मू कश्मीर की 18 वर्षीय छात्रा की यहां महावीर नगर के किराए के मकान में मौत के संबंध में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी के लिए पिछले महीने कोटा लौटी छात्रा जीशान जहां खुद से पढ़ाई कर रही थी और उसने किसी कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं लिया था।