अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े फर्जी आधार कार्ड का मामला, दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक को जारी किया नोटिस

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2025

दिल्ली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड दस्तावेज मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता मोहिंदर गोयल को नोटिस भेजा। न्यूज एजेंसी एएनआई की सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने रिठाला सीट से विधायक के स्टाफ को भी जांच में शामिल होने के लिए कहा है। यह मामला 'अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों' के एक समूह से संबंधित है, जिन्हें हाल ही में आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र जैसे नकली दस्तावेजों के साथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को हनुमान बेनीवाल ने दिया झटका! AAP का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में फर्जी आधार कार्ड जारी करने से जुड़े एक रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बांग्लादेश से 25 से अधिक 'अवैध अप्रवासियों' की भी पहचान की और उन्हें निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू की। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह अभियान दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर चलाया गया।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi