पेपर के स्क्रीनशॉट वायरल होने का मामला, सीएम के OSD ने कांग्रेस नेताओं पर करवाई एफआईआर दर्ज

By सुयश भट्ट | Mar 28, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग-3 के पेपर का स्क्रीनशॉट वायरल होने का मामले ने टूक पकड़ ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के OSD लक्ष्मण सिंह मरकाम की शिकायत पर कांग्रेस नेता के के मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने केके मिश्रा और अन्य के खिलाफ अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:रेवांचल और भोपाल एक्सप्रेस में मिलेगा बेडरोल, कोरोना काल मे बंद थी ये सुविधा 

कांग्रेस नेता केके मिश्रा के आरोप पर मुख्यमंत्री के OSD लक्ष्मण सिंह ने झूठे षड्यंत्र और छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने केके मिश्रा और अन्य के खिलाफ अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धाराओं समेत (419,469,470,500,504,120 B) में प्रकरण दर्ज किया है।

आपको बता दें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद केके मिश्रा ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है  उन्होंने लिखा है कि ‘धन्यवाद सरकार, अन्य मामलों में मुझे डरा/खरीद नहीं पाए तो अब एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग, FIR ! मुझे खुशी होती इसके पहले शिक्षक भर्ती वर्ग-3 परीक्षा धांधली को लेकर दोषियों के खिलाफ FIR होती? सच व भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने से न तब डरा था न अब डरूंगा।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच