ईसाई मिशनरी के आश्रम के फादर सहित दो लोगो पर मामला हुआ दर्ज

By सुयश भट्ट | Dec 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सागर जिले की केंट पुलिस ने ईसाई मिशनरी के सेवाधाम बाल आश्रम के फादर सहित दो लोगो पर मामला दर्ज किया है। केंट पुलिस ने दोनों लोगो पर किशोर न्याय बालको का सरंक्षण अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:अछूत बताकर शादी समारोह के लिए नहीं दिया मैरिज गार्डन, 200 लोगों के साथ धर्म परिवर्तन की दी चेतावनी 

वहीं परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी कार्यवाही नहीं होने पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने संज्ञान लेकर 48 घंटे में कार्यवाही करने का पुलिस को नोटिस दिया था।

 पुलिस ने जांच में संस्था द्वारा खाने में गाय का माँस खिलाना और ईसाइ धर्म के लिए बच्चो को प्रेरित करना या इसके लिए परेशान करना नहीं पाया है। लेकिन पीडित बालक द्वारा अपने कथन में आश्रम के फादर एक अन्य द्वारा मारपीट करने की बात बताई गई थी। पुलिस ने इसमें विधिक राय ले कर पीड़ित बच्चे के कथनों के आधार पर मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:रिटायर्ड जज की बहू के साथ हुई लूटपाट की वारदात, अस्पताल में चल रहा है इलाज 

पुलिस ने अपनी जांच में कहा है कि कैंट पुलिस ने बच्चे सहित 15 लोगों के कथन लिए हैं। इसमें पीड़ित बच्चे और उसके पिता को छोड़कर किसी भी अन्य व्यक्ति ने गाय का मांस खिलाने की बात का समर्थन नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Government ने 25 IPS और DANIPS अफसरों के किए तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

Ashwini Vaishnaw ने तय किया लक्ष्य, 23 अक्टूबर 2028 तक भारत में बनेंगे अपने Brand के फोन

World Wrestling Championship: अमन सहरावत और अंतिम पंघाल हटे, सुजीत कलकल करेंगे अगुआई

Tibet Earthquake में 16 की मौत, बचाव कार्य में China ने उतारे Satellites और Drones