निर्माण सामग्री की चोरी को लेकर असम पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया: मिजोरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

आइजोल। मिजोरम सरकार ने रविवार को कहा कि उसने असम पुलिस के कर्मियों के खिलाफ दोनों पूर्वोत्तर राज्यों की सीमा के पास एक परियोजना स्थल से निर्माण सामग्री कथित रूप से चोरी करने का मामला दर्ज किया है। कोलासिब के उपायुक्त एच लालथलंगलियाना ने बताया कि असम पुलिस के कर्मियों ने कोलासिब जिले में बैराबी कस्बे के पास ज़ोफई में मिजोरम क्षेत्र में प्रवेश किया और पुल के निर्माण स्थल से सरिये सहित कुछ निर्माण सामग्री कथित रूप से चुरा ली।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में सालाना अमरनाथ यात्रा ‘समापन पूजा’ के साथ हुई संपन्न

गौरतलब है कि बैराबी का ज़ोफई क्षेत्र मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद के प्रमुख बिंदुओं में से एक है। मार्च 2018 में मिजोरम के मिज़ो ज़िरलाई पावल (एमजेडपी) के पदाधिकारियों ने इलाके में लकड़ी के विश्राम गृह का निर्माण करने का प्रयास किया था तो हिंसा भड़क उठी थी। असम पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कथित तौर पर लाठीचार्ज किया था और गोलियां चलाईं थी जिसमें मिजोरम के सात पत्रकारों सहित 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश