पैरों के तलवों को गर्म चाकू से जलाया, 12 साल के बच्चे को कमरे में बंद कर करते थे टॉर्चर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

जयपुर। जयपुर पुलिस ने 12 साल के किशोर के यौन शोषण, बाल श्रम और प्रताड़ना के आरोप में दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दंपती इस बच्चे को एक कमरे में बंद रखकर प्रताड़ित करते थे और उससे जबरन चूड़ियां बनवाते थे। पुलिस के अनुसार, बच्चे को एक छोटे से कमरे में रखा गया था और उसके पैरों के तलवों को गर्म चाकू से जला दिया था ताकि वह भागने का प्रयास भी ना कर सके। उन्होंने बताया कि जख्मों के कारण बच्चा चलने की स्थिति नहीं था, लेकिन वह किसी तरह छत पर पहुंचा और वहां से पड़ोसी की छत पर कूद कर उन्हें आपबीती सुनाई। पड़ोसियों से पूरी बात जानने के बाद ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ को सूचित किया। चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसिलर शांति बेरवाल ने मौके पर पहुंचकर किशोर की हालत के बारे में पुलिस को सूचित किया।

प्रमुख खबरें

Bengaluru Crime: महिला के घर में घुसकर फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vietnam में कैसे डूबी भारतीय Tourists की नाव? ऊंची लहर बनी वजह या कप्तान की बड़ी चूक?

Team India में इंजरी का कहर! Harshit Rana और Varun Chakravarthy बाहर, Prince-Bishnoi को मिला मौका

मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा और नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाएगा इंडिया गठबंधन: सुधाकर सिंह