Thane के कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 25 वर्षीय एक कारोबारी को धमकी देने और उससे जबरन वसूली की कोशिश करने के आरोप में एक स्थानीय बदमाश और उसके तीन साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी के अनुसार, कारोबारी को डराने के लिए आरोपी ने कहा कि वह हाल में एक आपराधिक मामले में जेल से रिहा हुआ है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 27 जून को आरोपी और उसके साथियों ने कलवा में एक राजनीतिक दल के कार्यालय के पास पीड़ित से अपनी मांग दोहराते हुए उसे धमकी दी।

आरोपियों ने उससे कहा कि अगर वह उनकी मांग पूरी नहीं करेगा तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। पीड़ित द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के आधार पर शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Sam Altman का बड़ा फैसला, Uber के पूर्व अध्यक्ष प्रभजीत सिंह करेंगे OpenAI India का नेतृत्व

India Bangladesh Border पर लाठी-डंडों और चाकू के साथ आ गये घुसपैठिये, BSF ने दिया उकसावे का जवाब

Patna के Bapu Tower में Nitish Kumar ने देखी बापू की आधुनिक प्रदर्शनी, बेहतर व्यवस्था पर दिया जोर

IND vs IRE: दूसरे T20 में Ireland से बदला लेने उतरेगी Team India, Shreyas Iyer के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा