एंबुलेंस मामले में जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, 12 अन्य पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022

बाराबंकी (उप्र)।पुलिस ने बाराबंकी जिले में एंबुलेंस पंजीकरण मामले में आरोपी बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी समेत 13 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर कानून (गिरोहबंद अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। नगर कोतवाली में मुख्तार के खिलाफ एंबुलेंस मामले में दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में अंसारी के अलावा मऊ, गाजीपुर, लखनऊ एवं प्रयागराज के 12 अन्य लोग भी नामजद किए गये हैं। ये आरोपी एंबुलेंस प्रकरण में पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने सोमवार को बताया कि ‘‘गिरोह के मुखिया, गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में यूसुफपुर के मूल निवासी एवं मऊ से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनके गिरोह के 12 अन्य सदस्यों’’ के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: प्रमोद सावंत आज लेंगे गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

यह मामला 31 मार्च, 2021 को चर्चा में आया था। इसके दो दिन बाद कोतवाली नगर पुलिस ने मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि एंबुलेंस मामले में पुलिस ने दो अप्रैल, 2021 को जालसाजी का पहला मामला दर्ज किया था और करीब तीन माह बाद सभी आरोपितों के खिलाफ चार जुलाई, 2021 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिए गए। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने 24 मार्च, 2022 को गैंगचार्ट पर अनुमोदन दे दिया, जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर कानून का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अब संपत्ति कुर्क करने की जल्द कार्रवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, Global South की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार

Shubman Gill का Colombo Test पर बयान: 250 ओवर Fielding की, हमने सब किया!