सोशल मीडिया कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में पाकिस्तान के प्रांतीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020

कराची। पाकिस्तान में एक सोशल मीडिया कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में प्रांतीय मंत्री और उनके दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार द लेवी फोर्स (अर्धसैनिक बल) ने रविवार को बलूचिस्तान खाद्य एवं आबादी कल्याण मंत्री सरदार अब्दुल रहमान खान खेतीरन और उनके दो गार्ड अदम खान व नादिम खान के खिलाफ मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया। बलूचिस्तान में बारखन जिले के नाहरकोट में 23 जुलाई को कुछ सशस्त्र लोगों ने अनवर नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी। वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई