दक्षिण दिल्ली के फार्म हाउस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, चल रही थी हेरोइन बनाने की इकाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सैनिक फार्म में स्थित उस फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जहां पंजाब पुलिस ने हेरोइन तैयार करने वाली इकाई का भांडाफोड़ करके अफगानिस्तान के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188ṇके तहत प्राथमिकी दर्ज करके फार्म हाउस के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ किरायेदार का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराने का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी की अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया था

पुलिस ने नेब सराय इकाई से मादक पदार्थ तैयार करनेके काम आने वाले रसायन और उपकरण भी बरामद किए थे। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘पंजाब पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में हेरोइन निर्माण की एक बड़ी इकाई का भांडाफोड़ किया है। करीब 17 किलो हेरोइन, रसायन, एसिड और उपकरण बरामद हुए। चार अफगान नागरिक गिरफ्तार।

प्रमुख खबरें

Khuzdar में Shafiq Mengal के ठिकाने पर BLA का हमला, हथियार और सैन्य उपकरण किए ज़ब्त

THE VVAAN Official Trailer | Sidharth Malhotra और Tamannaah Bhatia की फैंटेसी कहानी, वर्जित जंगल और आस्था की अलौकिक दास्तान

Pakistan में PIMS-Media Town रूट पर E-bus सेवा में भारी भीड़, 30 मिनट के अंतराल से यात्री परेशान

Rahul Gandhi को PM Modi पर बोलने का नैतिक हक नहीं, BJP नेता Basavaraj Bommai का तीखा हमला