Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 06, 2026

नयी दिल्ली, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘धोखाधड़ी की राजनीति’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उसकी (कांग्रेस की) यह राजनीति अंततः खत्म होगी और उसे इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सभी पदाधिकारियों को एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अवमानना नोटिस जारी किया जिसमें प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत पर निशाना साधा गया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘धोखाधड़ी की राजनीति, गुमराह करने की राजनीति।

राहुल गांधी की कांग्रेस केवल यही करती है।’’ चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘इसका अंततः अंत होगा और इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।’’ प्रधान न्यायाधीश की कुछ टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस की केरल इकाई ने 12 अक्टूबर को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, प्रिय सूर्यकांत जी, यदि कानून-व्यवस्था आपका विषय (क्षेत्र) नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपका ऐसा विकल्प ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके। हालांकि यह विवादास्पद पोस्ट कुछ समय बाद ही हटा लिया गया।

इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और भाजपा ने भी इसकी निंदा की थी।

प्रमुख खबरें

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Supreme Court की टिप्पणी और DMRC के फैसले समेत देश-दुनिया के बड़े घटनाक्रम