जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, प्रदर्शनकारियों की होगी पहचान

By अनुराग गुप्ता | Jun 11, 2022

नयी दिल्ली। देशभर में भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झारखंड की राजधानी रांची समेत कई इलाकों में हिसंक प्रदर्शन हुए। जिसको लेकर प्रशासन सख्त है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी स्थित जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने कही बड़ी बात 

जुमे की नमाज के बाद हुआ प्रदर्शन

दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया। जामा मस्जिद के शाही इमाम ने बताया कि हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं, मुझे लगता है कि वे एआईएमआईएम के हैं या असदुद्दीन ओवैसी के लोग हैं। हमने स्पष्ट कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक