शासकीय राशन की दुकान में राशन की हेराफेरी करने वाले तीन आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Jun 05, 2021

अशोकनगर। मध्य प्रदेश में शासन की तमाम निर्देशों के बावजूद अशोकनगर जिले में राजनैतिक संरक्षण के चलते राशन माफिया सक्रिय हैं। अशोकनगर जिले के खेजरा कला गांव में संचालित राशन दुकान की मिल रहीं शिकायत पर प्रशासन ने राशन दुकान से उपभोक्ताओं को मिलने वाली राशन सामग्री जांच के दौरान गायब पाई गई। जिसके बाद शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन न बांटते हुए राशन की हेराफेरी करने के आरोप में खाद्य अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 104 साल के पूर्व मंत्री ने भी लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

जिला खाद्य अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जिले के खेजरा कला गांव में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर शासन द्वारा प्रदाय की गई  राशन सामग्री गेहूं, शक्कर, बाजरा, नमक बीते माह उपभोक्ताओं को नहीं बांटा गया तथा इसके साथ ही जांच के दौरान दुकान पर राशन सामग्री का कम होना भी पाया गया। उक्त मामले में समिति अध्यक्ष सतीश सिंह रघुवंशी सहित प्रबंधक गया प्रताप खरे तथा सेल्समेन संजीव रघुवंशी के विरुद्ध कचनार थाना अंतर्गत आवश्यकता वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka Foundation Day: 01 नवंबर को Karnataka मना रहा 70वां स्थापना दिवस, Mysore से जुड़ा है इतिहास

Tejashwi Yadav ने निर्दलीय MLCs के BJP में जाने पर उठाई अयोग्यता की मांग

CEC के इस्तीफे की मांग पर Ramlila Maidan में Congress की रैली, केसी वेणुगोपाल बोले- यह मोदी-शाह को चेतावनी

Ileana DCruz Birthday: तेलुगु सिनेमा से Bollywood तक छाने वाली Ileana DCruz ने तय किया Barfi से शानदार सफर