छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर, ब्लैकमेल करने करने के मामले में तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में 19 वर्षीय एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उससे पैसे वसूल करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस सिलसिले में तीन आरोपित छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अशोका गार्डन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 17 सितंबर को गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की है।

इसे भी पढ़ें: रविवार को होगी लालू-नीतीश की सोनिया गांधी से मुलाकात, RJD सुप्रीमो का अमित शाह पर निशाना

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपित छात्रों ने पीड़ित छात्रा के मित्र को वीडियो दिखाया और पीड़िता से सात हजार रुपए लेकर देने के लिये और ऐसा नहीं करने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि जब दोस्त ने यह बात छात्रा को बताई तो वह तनाव में आ गई और वह अपने घर से चली गई। उन्होंने बताया कि जब परिजनों को लड़की के घर से गायब होने की जानकारी लगी तो वह पिपलानी पुलिस थाने पहुंचे और घटनाक्रम बताया, बाद में पुलिस ने भोपाल रेलवे स्टेशन से छात्रा को बरामद कर लिया। नायर ने बताया कि घटनास्थल अशोका गार्डन पुलिस थाना क्षेत्र में होने के कारण मामला दर्ज कर केस डायरी वहां भेज दी गई है। पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने दिल्ली प्रदर्शन पर केंद्र को भेजा नोटिस, अवैध हिरासत पर रोक

प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर Supreme Court के निर्देश, वकीलों ने बताई पूरी बात

Dabur और Marico की बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान, लागत से मुनाफा प्रभावित

PM Narendra Modi ने IIT Madras के सुधा गोपालकृष्णन Brain Centre का लिया जायजा