पिल्ले को इमारत से फेंककर मार डालने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

भावनगर। गुजरात के भावनगर शहर में एक पिल्ले को रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल से फेंककर मार डालने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। नीलमबाग थाने के एक अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि आशा लुंबा ने शनिवार दोपहर आवासीय भवन की तीसरी मंजिल से एक पिल्ले को फेंक दिया जो परिसर की पार्किंग में मृत मिला।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी प्रकरण पर वाराणसी कोर्ट में 45 मिनट तक हुई सुनवाई, मंगलवार को आएगा फैसला

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे सूचना मिली कि पार्किंग में एक मृत पिल्ला पड़ा है। कुछ निवासियों ने कहा कि आरोपी महिला पिल्ले को खाना खिलाने को लेकर उनसे बहस करती थी और उसे मारने की धमकी भी देती थी।’’ अधिकारी ने कहा कि लुंबा को अभी गिरफ्तार किया जाना है और घटना की आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की